{"_id":"6a567b2ff17e91e86003d018","slug":"manisha-death-case-helpless-fathers-struggle-determination-to-get-justice-for-his-daughter-a-one-and-a-half-hour-meeting-with-cbi-officials-in-delhi-cbi-court-to-present-status-report-on-august-14-bhiwani-news-c-125-1-bwn1017-153893-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला : बेबस पिता का संघर्ष, बेटी को न्याय दिलाने की जिद, दिल्ली में डेढ़ घंटे चली सीबीआई अधिकारियों संग प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, 14 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट होगी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला : बेबस पिता का संघर्ष, बेटी को न्याय दिलाने की जिद, दिल्ली में डेढ़ घंटे चली सीबीआई अधिकारियों संग प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, 14 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट होगी पेश
Tue, 14 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
शशी चौहान
ढिगावा मंडी (भिवानी)। मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर पिता संजय कुमार का संघर्ष दस माह बाद भी जारी है। बेटी को इंसाफ दिलाने की उम्मीद में संजय कुमार मंगलवार को किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि 14 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाएगी।
गांव सिंघानी के निजी स्कूल में शिक्षिका रही मनीषा की मौत के मामले में पिता संजय लगातार जांच और न्याय की मांग उठा रहे हैं। पिछले दस महीनों में उन्होंने धरना-प्रदर्शन से लेकर प्रशासन और जांच एजेंसियों तक अपनी आवाज पहुंचाई है। अब उनकी उम्मीद सीबीआई की आगामी रिपोर्ट पर टिकी है।
29 जून से 14 जुलाई तक चला प्रयास
संजय कुमार के आमरण अनशन के निर्णय के बाद प्रशासन ने सीबीआई अधिकारियों से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया था। बैठक की तारीख कई बार आगे बढ़ने के बाद पुलिस अधीक्षक भिवानी से मुलाकात के पश्चात 14 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। संजय कुमार के साथ सुरेश कोथ, मेवा सिंह आर्य, पूर्व सरपंच शिम्भुराम और महावीर शामिल रहे।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों से हुई विस्तृत बातचीत
सीबीआई कार्यालय में डीएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान मामले से जुड़े साक्ष्य, जांच की प्रगति और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कुछ सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट का इंतजार है। संजय कुमार ने कहा कि पहली बार लगा कि उनकी बात को गंभीरता से सुना गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि यदि आगामी रिपोर्ट में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। संवाद