{"_id":"68fbd37eed52f7772002eb7b","slug":"manisha-death-case-cbi-reaches-the-crime-scene-again-for-investigation-will-now-also-monitor-on-social-media-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141554-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला : जांच के लिए फिर घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई, अब सोशल मीडिया पर भी रखेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला : जांच के लिए फिर घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई, अब सोशल मीडिया पर भी रखेगी निगरानी
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा की मौत के मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम शुक्रवार को गांव सिंघानी में घटनास्थल पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक टीम ने घटनास्थल और इसके आसपास लगभग दो किलोमीटर दायरे में गाड़ियों का निरीक्षण किया। इस दौरान गाड़ी में सीबीआई के चार सदस्य मौजूद थे।
सीबीआई टीम मनीषा के गांव ढाणी लक्ष्मण नहीं गई और न ही परिजनों से कोई संपर्क साधा। वहीं, जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखने और ऐसे मामलों में कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। भिवानी पुलिस पहले ही इस मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सीबीआई की एक गाड़ी गांव सिंघानी नहर के पास पहुंची, जहां मनीषा का शव लोहारू पुलिस ने 13 अगस्त को बरामद किया था। घटनास्थल के आसपास का सीबीआई ने फिर से मुआयना किया। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने कुछ नए तथ्य जुटाने की भी कोशिश की। सिंघानी से करीब दो किलोमीटर दूर लोहारू की तरफ दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर अपनी गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक यहां सीबीआई की गाड़ी ठहरी रही। अब तक सीबीआई घटनास्थल का पांच से छह बार मुआयना कर चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि, घटनास्थल से मनीषा के शव बरामद होने के दौरान ही एफएसएल टीम ने तथ्य जुटा लिए थे, जबकि बाद में भी मनीषा के पर्स से सामान बरामद हुआ था, लेकिन उस दौरान कई बातें स्पष्ट नहीं थी कि मनीषा का कौन सा सामान नहीं मिला। जबकि बाद में मनीषा के पर्स से सुसाइड नोट मिलने की बातें भी पांच दिन बाद सामने आई थी। वहीं मनीषा का मोबाइल फोन भी गायब था। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने मनीषा के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं चलाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जबकि पुलिस अधीक्षक भिवानी से भी फोन पर बात कर मनीषा की मौत पर भ्रामक सूचनाएं चलाए जाने की शिकायत की थी। इस पर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है और इस तरह की भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया पर डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
नर्सिंग कॉलेज से थोड़ा दूर कुछ देर के लिए ठहरी टीम
सिंघानी घटनास्थल का मुआयना करने के बाद करीब सवा तीन बजे सीबीआई की टीम नर्सिंग कॉलेज के थोड़ी दूर ही कुछ देर तक ठहरी रही। हालांकि सीबीआई के अधिकारी प्ले स्कूल या फिर नर्सिंग कॉलेज में नहीं गए। वहीं, घटना स्थल व आसपास करीब डेढ़ घंटे की छानबीन के बाद सीबीआई की टीम वापस भिवानी रेस्ट हाउस लौट आई। इस दौरान किसी से भी कोई पूछताछ नहीं की गई।