{"_id":"68c45e1e412b22a3970df504","slug":"manisha-death-case-cbi-and-cfsl-team-recreated-the-scene-at-the-crime-scene-for-two-and-a-half-hours-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139599-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला: सीबीआई व सीएफएसएल टीम ने ढाई घंटे तक घटना स्थल पर किया सीन रिक्रिएट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला: सीबीआई व सीएफएसएल टीम ने ढाई घंटे तक घटना स्थल पर किया सीन रिक्रिएट
Fri, 12 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिंघानी में घटना स्थल पर सीबीआई द्वारा सीन रिक्रिएट किए जाने के बाद के हालात।
भिवानी। मनीषा मौत मामले में शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे सीबीआई की टीम एक बार फिर सिंघानी के उस घटना स्थल पर पहुंची जहां मनीषा का शव लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था। सीबीआई अधिकारियों के साथ सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (सीएफएसएल) नई दिल्ली की टीम भी मौजूद रही। मौके पर तोशाम और लोहारू डीएसपी के अलावा लोहारू पुलिस थाना की निलंबित महिला उप निरीक्षक, बकरी पालक और खेत मालिक को बुलाकर सीन रिक्रिएट किया गया।
करीब ढाई घंटे तक अधिकारियों ने मनीषा के शव मिलने के समय, किसने उसे देखा और किस हालत में शव बरामद हुआ इस पर विस्तार से चर्चा की और घटना स्थल के सभी तथ्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीबीआई ने घटना स्थल पर मनीषा के शव पड़े होने की जगह से लेकर आसपास की सभी जगहों पर सफेद रंग से मार्किंग भी की। इससे घटना से जुड़े एक-एक बिंदु फिर से अधिकारियों के सामने कौंध उठे, जो मनीषा का शव पहली बार बरामद होने पर सामने आए थे।
सीबीआई टीम ने सिंघानी नहर के पास बाजरे के खेत में मनीषा के शव मिलने से लेकर पूरे इलाके का सीन रिक्रिएट कर एक-एक तथ्य की जांच की। इस दौरान डीएसपी तोशाम दलीप कुमार, लोहारू डीएसपी संजीव कुमार, निलंबित महिला उप निरीक्षक शकुंतला, बकरी पालक सतपाल, खेत मालिक पवन और खेत के सांझेदार ईश्वर से भी पूछताछ की गई। बकरी पालक और खेत मालिक ने मनीषा के शव को सबसे पहले देखा था और अब तक सीबीआई ने इनसे दो से तीन बार पूछताछ की है। शाम करीब साढ़े छह बजे सीबीआई टीम घटना स्थल से लौटी। इस दौरान सीबीआई व सीएफएसएल की टीम के मिलाकर करीब 15 अधिकारी मनीषा मौत मामले में सीन रिक्रिएट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीबीआई टीम के अब तक के जांच पहलू
तीन सितंबर को टीम दोपहर बाद भिवानी के रेस्ट हाउस पहुंची। चार सितंबर को भिवानी सीआईए से मनीषा मौत से जुड़े तथ्य जुटाए गए। पांच सितंबर को भिवानी में गठित एसआईटी और सीआईए द्वारा जुटाए गए तथ्यों का सीबीआई ने अवलोकन किया और इसी दिन लोहारू डीएसपी से भी पूछताछ की। छह सितंबर को सीबीआई अधिकारियों ने मनीषा के घर पहुंचकर मृतका के पिता संजय व अन्य परिजनों से बातचीत की और मौत से जुड़ा घटनाक्रम जाना। सात सितंबर को प्ले स्कूल संचालक और स्टाफ से पूछताछ की गई। आठ सितंबर को सीबीआई के अधिकारी दूसरी बार मनीषा के घर और प्ले स्कूल पहुंचे और पूछताछ की। इसी दिन प्ले स्कूल संचालक से भी फिर से पूछताछ की गई। नौ सितंबर को सिंघानी में खाद बीज विक्रेता से मनीषा कौन सा कीटनाशक लेकर गई थी इस बारे में जानकारी ली गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। दस सितंबर को सीबीआई ने तीसरी बार घटना स्थल का मुआयना किया और लोहारू व आसपास के गांवों में भी पहुंची हालांकि इस दिन किसी से पूछताछ नहीं की गई। ग्यारह सितंबर को सीबीआई की टीम दोपहर 12 बजे सिंघानी के नर्सिंग कॉलेज में पहुंची जहां मनीषा आखिरी बार दाखिला लेने बताकर गई थी। टीम ने देर रात साढ़े 11 बजे तक कॉलेज में पूछताछ की और इसी दिन ढिगावा मंडी की दो लाइब्रेरी में भी पूछताछ की गई।