फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mangalamukhi Samaj's meeting, expressed anger over tarnishing its image

Bhiwani News: मंगलामुखी समाज की हुई बैठक, छवि धूमिल करने पर जताया रोष

Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi Samaj's meeting, expressed anger over tarnishing its image
बैठक में उपस्थित मंगलमुखी अखाड़ा हरियाणा राज्य महामंडलेश्वर बुलबुल व अन्य। 
भिवानी। मंगलामुखियों पर मनमानी बधाई वसूले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जीतुवाला महापंचायत की बैठक में बधाई देने में मंगलामुखियों पर मनमानी के आरोप लगाने के बाद मंगलवार को दिनोद रोड क्षेत्र में मंगलामुखी आश्रम में बैठक हुई। इसमें मंगलामुखी अखाड़ा हरियाणा राज्य की महामंडलेश्वर बुलबुल ने भी इस बात पर रोष जताया है कि कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने में लगे हैं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर बुलबुल जूना अखाड़ा से भी जुड़ी हैं। उनके समर्थन में स्वर्ग आश्रम के महंत जुगल किशोर शास्त्री भी बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर बुलबुल ने कहा कि सतयुग से ही खुशी के मौके पर मंगलामुखी बधाई मांगने की परंपरा चली आ रही है। उनका कहना है कि पूरा समाज और सभी वर्गों के लोगों के साथ उनका आपसी भाईचारा है। उनके चेले किसी से जबरन बधाई नहीं लेते हैं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की बेटियों की शादियों में आर्थिक मदद और शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए भी मदद करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मंगलामुखी समाज की छवि को धूमिल करना चाहते हैं, ये गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई मंगलामुखी किसी से जबरन या आश्रम से जुड़ा कोई चेला इस तरह का काम करता है तो उसकी शिकायत मिलने पर उसे तुरंत आश्रम से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग साधन संपन्न हैं, वे अपनी इच्छा से समाज के लोगों को बधाई देते हैं, जिसे समाज की भलाई में ही इस्तेमाल किया जाता है। समाज में रहने वाले सभी लोगों से उनका अपनापन और प्यार भरा रिश्ता है, इस रिश्ते में किसी भी तरह की खटास खोलना ठीक बात नहीं है। वहीं महंत जुगलकिशोर महाराज ने भी मंगलामुखी समाज का समर्थन किया और उनके माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed