फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mangalamukhi gathered from Farrukhnagar, Manesar and Pataudi, appealed to the Superintendent of Police for security

Bhiwani News: फर्रुखनगर, मानेसर और पटौदी से जुटे मंगलामुखी, पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi gathered from Farrukhnagar, Manesar and Pataudi, appealed to the Superintendent of Police for security
अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करती मंगलामुखी। 
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर के बाहर मंगलवार को फर्रुखनगर, मानेसर, गुरुग्राम और पटौदी से मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधि जुटे। वहीं भिवानी पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर सुरक्षा की मांग की। वहीं मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी गुहार लगाई। मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधियों ने दिल्ली व अन्य प्रांतों के कुछ कथित महंतों पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन मंथली वसूली को लेकर झूठे केस दर्ज कराए जाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उचित कार्रवाई का भराेसा दिलाया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे फर्रुखनगर से मंगलवा मुखी समाज के महंत खुशी व अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि दिल्ली के कुछ कथित मंगलामुखी समाज के प्रमुख उन पर लगातार हरियाणा में मंथली लेने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। उनकी बात नहीं मानने पर विभिन्न पुलिस थानों में भी हरियाणा के कुछ मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करा दिए हैं। इसके बाद भी उन पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं उनकी हत्या की कोशिश करने व अन्य हथकंडे अपनाकर उन्हें अपनी बातें मनवाने के लिए विवश किया जा रहा है। इसको लेकर भिवानी सहित गुरुग्राम के आसपास के मंगलामुखी भय के साये में हैं। उनकी सुरक्षा की भी पुलिस प्रशासन से मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथित मंगलामुखी समाज कुछ प्रतिनिधि गुंडों की टोली, एक ही बोली नाम से गैंग भी चला रहे हैं, जो असामाजिक व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। उनकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मंगलामुखी प्रतिनिधियों ने मंगलवार को भिवानी पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसपी ने भिवानी में उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed