फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man found unconscious in the bogie of Rewari-Bhiwani passenger train, doctors declared him dead

Bhiwani News: रेवाड़ी-भिवानी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में बेसुध मिला व्यक्ति, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Fri, 07 Feb 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Man found unconscious in the bogie of Rewari-Bhiwani passenger train, doctors declared him dead
भिवानी। रेवाड़ी-भिवानी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में शुक्रवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी से चलकर भिवानी पहुंचे रेवाड़ी-भिवानी पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में एक व्यक्ति के बेसुध होने की सूचना रेल यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को दी थी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने बोगी में पहुंचकर बेसुध व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान पाल सिंह (55) निवासी देहलावास रेवाड़ी के रूप में हुई है। इसके बाद जीआरपी ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधा। जीआरपी की जांच अधिकारी एचसी सुदेश कुमारी ने बताया कि शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed