फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man found injured in suspicious condition

Bhiwani News: संदिग्ध रूप से जख्मी हालत में मिला व्यक्ति, पीजीआई में दाखिल

Wed, 21 Aug 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Man found injured in suspicious condition
भिवानी। गांव बामला से सांगा संपर्क मार्ग पर सोमवार रात को एक व्यक्ति का संदिग्ध रूप से जख्मी हालत में मिला। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को व्यक्ति की फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली। इसके बाद इसकी पहचान गांव बामला निवासी संदीप जांगड़ा (35) के रूप में हुई जो गांव में ही लकड़ी का काम करता है और शराब पीने का आदी है। फिलहाल पीजीआई में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

खरक पुलिस चौकी को गांव बामला से सांगा मार्ग पर सोमवार रात को लावारिस हालत में सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला। उसके सिर व शरीर पर चोटों के निशान मिले। वहीं, युवक के साथ मारपीट हुई है या कोई सड़क हादसा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल खरक कलां पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि व्यक्ति का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। बेसुध होने की वजह से वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसकी पहचान बामला निवासी संदीप जांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। अभी से किसी ने भी घटना के बारे में तहरीर नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed