फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   man die six years before, case file, theft

छह साल पहले मर चुके व्यक्ति के खिलाफ भी कराई जुई थाना में एफआईआर दर्ज

Fri, 05 Mar 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
man die six years before, case file, theft
अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाता विकास। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। छह साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुके एक व्यक्ति के खिलाफ जुईकलां पुलिस थाना में खंडहर फैक्टरी के अंदर से सामान चोरी पर एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि इसमें पूरे प्रकरण में 14 लोगों को नामजद किया हुआ है। मगर मृतक व्यक्ति के बेटे ने अपने दिवंगत पिता के खिलाफ जुई थाना में केस दर्ज होने पर कड़ी आपत्ति जताई है और शिकायतकर्ता पर उसके मृतक पिता की छवि धूमिल किए जाने व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतक के बेटे विकास ने शिकायत करने वाले पर उसके मृतक पिता को बदनाम करने व झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जुई बिचली के विकास ने बताया कि जुई कलां निवासी अनिल कुमार व कमलेश कुमार ने छह साल पहले मर चुके उसके पिता होशियार सिंह सहित 14 अन्य के खिलाफ उसकी सालों से खंडहर हो चुकी फैक्टरी में सामान चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दो मार्च को जुईकलां पुलिस थाना में दर्ज कराया है। विकास ने बताया कि उसके मृतक पिता के खिलाफ केस दर्ज की खबर अखबार में पढ़ी तो उसे इसकी जानकारी लगी। उसने कहा कि शिकायतकर्ता ने उसके पिता व परिवार की छवि धूमिल की है और उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी है। विकास ने बताया कि जो व्यक्ति मर चुका है, वो किसी की फैक्टरी से कैसे सामान चोरी कर सकता है और कैसे जान से मारने की धमकी दे सकता है। विकास ने बताया कि शिकायतकर्ता की फैक्टरी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उसने प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जुई थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अनिल व कमलेश ने उसकी फैक्टरी में चोरी करने, जान से मारने की धमकी व फैक्टरी की दीवार तोड़ने की शिकायत दी थी। मामला दर्ज है। मृतक व्यक्ति का नाम क्यों दिया है ये तफ्तीश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed