{"_id":"62409115f74c5d58752fa1f3","slug":"man-commits-suicide-by-swallowing-poison-angry-relatives-jammed-the-road-bhiwani-news-hsr6276445159","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यतिक्त ने जहर निगल की आत्महत्या, गुस्साएं परिजनों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यतिक्त ने जहर निगल की आत्महत्या, गुस्साएं परिजनों ने किया रोड जाम
तोशाम में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास करते सब ?
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
तोशाम। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार देर शाम जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से परिजनों को सुसाइड नोट मिला। इसमें तोशाम के ही एक व्यक्ति पर धमकाने व जमीन के मामले में तंग करने का आरोप लगाया है। रविवार को परिजनों ने शव को सिवानी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर 10 दिन का समय मांगा और इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
तोशाम निवासी मृतक कैलाश के बेटे अकुंश ने बताया कि उसका पिता डाडम जोन में किराना की दुकान चलाते थे। उसके पिता पिछले तीन-चार दिन से जमीन के विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे। उसके पिता ने यह समस्या परिवार के सामने बताई थी। शनिवार को वे हर रोज की तरह दुकान पर गए थे। इसके बाद दुकान के पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी कि कैलाश बाथरूम में मृत पड़ा है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। अंकुश ने बताया कि वे शव लेकर डाडम से घर आए। घर आकर उसके पिता के जब कपड़े चेक किए तो एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उन्होंने तोशाम के ही एक व्यक्ति पर धमकाने व जमीन के मामले में तंग करने का आरोप लगाया है। इसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने रविवार सुबह दोनों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव को सिवानी मार्ग पर रख कर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रेमसिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और परिजनों ने आश्वासन के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।