{"_id":"683f54eb7ef16114c60aa382","slug":"man-arrested-with-1318-grams-of-heroin-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134982-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 13.18 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 13.18 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने खानक से एक व्यक्ति को 13.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के बाद हिसार की तरफ से एक व्यक्ति को तोशाम आते समय तोशाम-खानक रोड पर नाकाबंदी कर जांच के लिए रोका। इस दौरान आरोपी से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन निवासी वार्ड नंबर 14 तोशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 13.18 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी रोशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तोशाम पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। संवाद