फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man arrested for possessing a rifle without a license

Bhiwani News: बिना लाइसेंस राइफल रखने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for possessing a rifle without a license
भिवानी। सीआईए प्रथम पुलिस ने सोमवार को बिना लाइसेंस राइफल रखने के मामले में नीरज निवासी गांव काकड़ोली हुकमी, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक राइफल बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। सीआईए प्रथम में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार को 26 अक्तूबर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जूई-बाढड़ा रोड की तरफ पैदल जा रहा है और उसके पास बिना लाइसेंस का हथियार है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर नीरज को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक राइफल बरामद हुई। इसके बाद थाना जूई कलां में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और हथियार अपने एक दोस्त से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से दर्ज मामलों में न्यायालय से जमानत पर चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत भी अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed