{"_id":"67e6f8054c8ee5f5d208fa6e","slug":"make-choudhary-bansi-lals-vision-a-reality-prof-deepti-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131927-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौ. बंसीलाल की संकल्पना को साकार करें : प्रो. दीप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौ. बंसीलाल की संकल्पना को साकार करें : प्रो. दीप्ति
Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीबीएलयू में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करती कुलपति व
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व विकास केंद्र की ओर से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के कर्तव्य एवं मूल्य पर विस्तार व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बतौर मुख्य वक्ता गीता प्रेस गोरखपुर से आनंद महाराज ने विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को संबोधित किया।
कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विकास पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की जिस संकल्पना के साथ इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, उसे पूर्ण समर्पित भाव से साकार करें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यस्मृति पर उन्हें याद किया और उन्हें समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।
आनंद महाराज ने कहा कि संतों के संग से जीवन निर्मल होता है। सत्संग से हृदय में प्रकाश होता है। हमारे जीवन में धर्म की प्रधानता होनी चाहिए। धर्म के बिना शांति नहीं मिल सकती है। कार्यक्रम की कन्वीनर एवं कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से धैर्य,संयम और अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर सुभाष गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. ललिता गुप्ता, प्रो. विपिन जैन, प्रो. मयंक किंगर, डॉ. सोनिया ग्रोवर दीपक कुमारी मौजूद रहे।