फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main accused woman arrested in the fraud of getting job in railway

रेलवे में नौकरी लगवाने की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी महिला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Main accused woman arrested in the fraud of getting job in railway
भिवानी। सिवानी थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिले के गांव चनाना निवासी महेंद्र सिंह ने सिवानी पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि उसका संपर्क कुछ लोगों से था। वे भारतीय रेल विभाग में नौकरी लगवाते हैं। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सात लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने महिला अन्नू के बैंक खाते में सात लाख रुपये भी ट्रांसफर कराए थे। लेकिन आरोपी बेटे को नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देते रहे। उसके बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सिवानी पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार ने आरोपी महिला को अशोक विहार गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अन्नू निवासी सैनिक कॉलोनी भिवानी हाल अशोक विहार गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इस दौरान मुख्य आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed