फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mahima and Tanvi selected for Sub Junior Women National Championship

Bhiwani News: महिमा व तनवी का हुआ सब जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

Sun, 24 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mahima and Tanvi selected for Sub Junior Women National Championship
भीम स्टेडियम के हाॅकी ग्राउंड में खेल अभ्यास करते ​खिलाड़ी। 
भिवानी। 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन किया गया है, जिसमें भिवानी जिले की हॉकी खिलाड़ी महिमा का चयन हुआ है। कोच नीरज ने बताया कि 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिकंदराबाद में सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले की बेटी महिमा व तनवी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में खिलाड़ी महिमा हरियाणा की टीम से और खिलाड़ी तनवी मध्यप्रदेश टीम की तरफ से खेलेंगी। उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ी महिमा व तनवी को बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गया है। खिलाड़ी महिमा व तनवी जिले के गांव बापोड़ा की रहने वाली हैं। जो भीम स्टेडियम से अभ्यास कर रही थी। फिलहाल खिलाड़ी तनवी मध्यप्रदेश में स्थित एमपी हॉकी एकेडमी से अभ्यास कर रही है। इसलिए उसका चयन मध्यप्रदेश की टीम में किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा भीम स्टेडियम में अभ्यास कर रही खिलाड़ी तरू भी रोहतक में आयोजित नेशनल अंडर 17 स्कूली प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 नवंबर तक रोहतक में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीम स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने हॉकी खेल में कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के हॉकी खिलाड़ी पदक जीत कर खेल कोटे से रेलवे, सेना, एफसीआई जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे हैं। फिलहाल तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर शुभकामनाएं। चैंपियनशिप के लिए हिसार के एस्ट्रोटर्फ पर 14 नवंबर को प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हुआ था। इस कैंप में खिलाड़ी महिमा ने प्रशिक्षण लिया।

मेरा चयन 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। जिसके लिए मैं काफी खुश हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करूंगी।
- महिमा, हॉकी खिलाड़ी।
मुझे बेहद खुशी है कि मैं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जा रही हूं। मैं मध्यप्रदेश टीम की तरफ से भाग ले रही हूं।
- तनवी, हॉकी खिलाड़ी।
भीम स्टेडियम में अभ्यास कर मैंने हॉकी की बारीकी को समझा। मैं रोजाना यहां अभ्यास करने आती हूं। फिलहाल मैं नेशनल अंडर 17 स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही हूं। जिसके लिए काफी खुश हूं।

- तरू, हॉकी खिलाड़ी
हॉकी खिलाड़ी महिमा व तनवी सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। इसके अलावा खिलाड़ी तरु स्कूली नेशनल अंडर 17 प्रतियोगिता में खेलेगी। खिलाड़ियों का चयन बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। तीनों खिलाड़ियों को चयनित होने पर शुभकामनाएं।
- नीरज, हॉकी प्रशिक्षक, भीम स्टेडियम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article