फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maharaja Surajmal had achieved victory in 80 wars: Sangwan

महाराजा सूरजमल ने 80 युद्धों में हासिल की थी विजय : सांगवान

Thu, 26 Dec 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Surajmal had achieved victory in 80 wars: Sangwan
जाट धर्मशाला में महाराजा सूरजमल व पूर्व सीएम ओपी चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
भिवानी। जाट धर्मशाला में बुधवार को कार्यकारिणी की सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता धर्मशाला के प्रधान चौ. दिलबाग सिंह सांगवान ने की। इस दौरान महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर उनके भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

चौ. दिलबाग सिंह सांगवान ने कहा कि महाराजा सूरजमल अपने शौर्य, पराक्रम, रणनीति व शरणागत वत्सल के लिए पूरे देश-दुनिया में जाने जाते है। अपने जीवनकाल में महाराजा सूरजमल ने 80 युद्ध लड़े तथा सभी युद्धों में विजय हासिल की। इतना ही नहीं महाराजा सूरजमल ने भरतपुर की धरा पर एक ऐसे अभेद्य दुर्ग का निर्माण किया, जिसे लोहागढ़ के नाम से जाना जाना गया तथा उसे कोई जीत नहीं पाया।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के के निधन पर दुख प्रकट किया गया और उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा तथा भगवान से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान चौ. दिलबाग सिंह सांगवान ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। वे समय-समय पर धर्मशाला में अपना सहयोग देते रहते थे। इसके लिए धर्मशाला सभा सदा उनकी ऋणी रहेगी। इस अवसर पर चौ. चंद्र सिंह आर्य, चौ. धर्मबीर सिंह नेहरा, चौ. सुरेंद्र सिंह ठेकेदार, चौ. बनारसीदास गिरदावर, रणबीर सिंह कालुवास मौजूद रहे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed