{"_id":"6217db136b03a74bc5748bec","slug":"maharaja-neempal-singh-government-college-won-the-bhiwani-news-hsr6251691192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय ने जीत ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय ने जीत ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कृषि मंत्री जेपी दलाल थे। समारोह अध्यक्ष महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अति विशिष्ठ अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ थे। इस मौके पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई।
कृषिमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है ये युवा शक्ति दुनिया भर में देश का नाम रोशन करेंगी व विश्व का नेतृत्व करते हुए देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में अहम कड़ी का काम करेगी। उन्होंने वैश्य महाविद्यालय की ओडीटोरियम के जीर्णोद्धार के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीबीएलयू कुलसचिव ऋतु सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास करवाना है। अजय गुप्ता ने कहा कि हमारा कल्चर दिल की गहराइयों को छूने वाला है। यहां की रीति-रिवाज एवं लोक संस्कृति का हर कोई कायल है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि संसार में भारत और भारत में खासकर हरियाणा संस्कृति की एक अलग ही पहचान है। युवा कल्याण विभाग की सचिव डॉ. आशा पूनिया ने सभी का आभार जताया। प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने जीवन में भरो मां शारदे गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर कॉलेज के पूर्व छात्र व पूर्व छात्र नेता भी मौजूद रहे।
रोहतक का जेडी ग्रुप ने मचाई धूम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में रोहतक का जेडी ग्रुप ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर धूम मचाई। डॉ. हरिकेश एवं डॉ. प्रोमिला ने शायरी के माध्यम से सभी अतिथियों को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू ने शंख बजाकर शुरुआत करते हुए सारंगी पर राजा नाहर सिंह की गाथा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। युवा कलाकार अमित कुमार ने विभिन्न फिल्मी कलाकारों, पशु-पक्षियों एवं गाड़ियों की आवाजे निकाली। महाविद्यालय परिवार के सदस्य अभिषेक कौशिक ने सारा जमाना हशीनो का दिवाना गीत गा कर समा बांध दिया। महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुर ने हरियाणवी गीत सोचू था मैं तेरी खातर ले द्यू कोई चीज न्यारी की प्रस्तुति दी। छात्र नवीन ने मिमिकरी एवं कॉलेज मस्ती पर अपनी प्रस्तुति दी। नन्ही बालिका अलंकृता ने हरियाणवी गीत झूमर-झूमर भागे रे पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय ने ओवर ऑल ट्रॉफी जीती। वैश्य महाविद्यालय के छात्र सूरज ने बेस्ट एंक्टर का अवॉर्ड जीता। स्लोगन में जेवीएमजी आरआर कॉलेज दादरी विजेता रहा। आईसी म्यूजिक वोकल में आदर्श महिला महाविद्यालय प्रथम, एमएनएस राजकीय महाविद्यालय द्वितीय रहा। गजल व भजन में वैश्य कॉलेज प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय दूसरे और एमएनएस महाविद्यालय एवं बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में एमएनएस कॉलेज प्रथम, यूटीडी भिवानी दूसरे और राजीव गांधी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। कव्वाली में राजीव गांधी कॉलेज प्रथम, एमएनएन कॉलेज दूसरे व यूडीसी तीसरे स्थान पर रहा। वेस्टर्न सांग में यूटीडी प्रथम, वैश्य कॉलेज दूसरे और राजीव गांधी तीसरे स्थान पर रहा। वेस्टर्न ग्रुप सांग में एमएनएस प्रथम, यूटीडी दूसरे और राजीव गांधी तीसरे स्थान पर रहा। आर्केस्ट्रा में एमएनएस कॉलेज प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। सोलो में यूटीडी प्रथम, एमएनएस दूसरे और आदर्श कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। क्लासिकल डांस में एमएनएस पहले, आदर्श कॉलेज दूसरे और यूटीडी तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी टीमें विजेता बनी।