{"_id":"5f70d9868ebc3e9b987d6ecf","slug":"maharaja-agrsen-jayanti-arranged-programme-bhiwani-news-rtk575613996","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम : नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम : नरेंद्र
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते अग्रवाल सभा के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। श्री अग्रवाल सभा भिवानी की ओर से इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह दो से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी सभा की एडहॉक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सर्राफ ने रविवार को यहां जवाहर चौक स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में दी।
सर्राफ ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते महाराजा अग्रसेन जयंती के बड़े कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर सामुदायिक दूरी को ध्यान में रखते हुए कम संख्या वाले कार्यक्रम किए जाएंगे। यदि शोभायात्रा की अनुमति जिला प्रशासन के द्वारा मिली तो सोशल डिस्टेंस के तहत शोभायात्रा भी शहर में निकाली जाएगी। लेकिन उसमें महाराजा अग्रसेन का रथ व देवी की तस्वीर का रथ ही शामिल रहेगा। दिल्ली, पंजाब व आर्मी का बैंड की गूंज भी नहीं रहेगी। जयंती पर्व पर 101 पौधों का रोपण शहर में किया जाएगा। इस मौके पर विधायक घनश्यामदास सर्राफ, रामदेव तायल, सचिन सिंगला एडवोकेट, संदीप अग्रवाल मुन्ना, बृजलाल सर्राफ, विजय गुप्ता, अमित बंसल, गणेश बेरलिया, विनीत चौधरी, सुशील गुप्ता व जयंती संयोजक बजरंग बहलिया, सुभाष जिंदल एडवोकेट, सुमित खेमका, पवन बुवानीवाला, गणेश बंसल एडवोकेट, विजय बंसल टैनी, राजेश सांकरोडिया, धर्मेंद्र जिंदल, नरेश डालमिया, पवन बंसल, सरेश बंसल, श्यामलाल नवा वाला, आदि मौजूद रहे।
यूं होंगे कार्यक्रम
दो अक्तूबर को गांधी जयंती, 10 अक्तूूबर को वृक्षारोपण, 11 को श्रीदादी राणी सती नारायणी मंगल पाठ, 12 को महाराजा अग्रसेन पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता, 13 को फल वितरण, 14 को महाराजा अग्रसेन पर रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता, 15 को बाल सेवा आश्रम में सहभोज, 17 अक्तूूबर सुबह 9 बजे रोहतक गेट स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम एवं सायं 4 बजे महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।