फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maharaja Agrasen started the tradition of one rupee-one brick

महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया-एक ईंट की परंपरा चलाई : सुरेंद्र

Tue, 01 Oct 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 01 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen started the tradition of one rupee-one brick
भिवानी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते अग्रवाल सभा के पदा​धिकारी। 
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर भाषण, चित्रकला, रंगोली, नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया रहे और अध्यक्षता नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र की रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्र और संरक्षक त्रिलोक चंद गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन से हर समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपने समयकाल में एक रुपया-एक ईंट जैसी परंपरा चल कर सेवा भावना को जन्म दिया। उन्होंने समानता और न्याय का आदर्श स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय लोहारी वाला, प्रेम तायल, पवन गोयल, राजेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुद्र कॉलोनी में स्थित दिव्य भवन में मंगलवार को पितृपक्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीके रजनी बहन ने क्षमा के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके रजनी ने कहा कि यह पितृपक्ष हमारे पूर्वजों के सम्मान, कर्तव्य और संस्कारों की स्मृति दिलाने का प्रतीक है। ये हमें उनके द्वारा बनाए गए नियम, मर्यादाओं और संस्कारों पर चलते हुए आपस में मिल जुलकर प्रेम और भाईचारे से रहने की प्रेरणा देते हैं। पितृपक्ष मानने के साथ साथ हमारे जीवन में क्षमा भाव को भी शामिल करना चाहिए।




हमसे जाने-अनजाने में जो गलतियां हुई हैं उनके लिए क्षमा मांग कर और औरों से हुई गलतियों के लिए उन्हें क्षमा कर पूर्वजों द्वारा बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज को सुख-शांतिमय बनाना है। इस अवसर पर बीके संगीता बहन, बीके गरिमा बहन, बीके रोनित भाई ,बीके विनती बहन, बीके शीतल बहन, बीके सज्जन भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed