{"_id":"66f20d9177a0c8b10a06b444","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-will-be-celebrated-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123486-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक सामाजिक कार्यक्रम कर मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक सामाजिक कार्यक्रम कर मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती : गोयल
Tue, 24 Sep 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के श्रीअग्रसेन भवन में प्रेसवार्ता के दौरान महाराजा अग्रसेन जयंती की जानकारी देते सभा के
भिवानी। महाराजा अग्रसेन के विचारों एवं उनके की ओर से दिए गए सामाजिक संदेशों को प्रत्येक जन तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष उनकी जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए सोमवार को हालू बाजार स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अग्रवाल सभा के प्रशासक सुभाष गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक विभिन्न प्रकार के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए पांच संयोजकों की नियुक्ति भी की गई। इनमें नरेश गर्ग, प्रदीप बंसल, संदीप भूत, सुनील सर्राफ, अमित बंसल मुंढ़ालिया को संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
प्रशासक सुभाष गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने प्रजा के लिए भलाई के लिए जो नीतियां चलाई, उसमें एक ईंट- एक रुपया प्रमुख है। जयंती संयोजक अमित बंसल मुंढ़ालिया ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शुरूआत 27 सितंबर से की जाएगी, जो 3 अक्तूबर तक चलेंगे। इसके तहत 27 सितंबर को नंदीशाला गोशाला में गोसेवा एवं बाल सेवा आश्रम में बच्चों के साथ सहभोज, 28 सितंबर को दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व वनवासी बच्चों के साथ सहभोज, 29 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व अग्रवाल परिवार सहभोज कार्यक्रम, 30 सितंबर को पौधारोपण व मानव सेवा प्रभु मिलन सहभोज, एक अक्तूबर को भाषण, चित्रकला व रंगोली नाटक प्रतियोगिता एवं अंतर विद्यालय सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व शोभा यात्रा तथा तीन अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन होगा।