फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Made people aware about prevention of AIDS through street drama

Bhiwani News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव के प्रति किया जागरूक

Tue, 30 Jan 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Made people aware about prevention of AIDS through street drama
विद्या नगर में नुक्कड़ नाटक दिखा लोगों को एड्स से बचाव के प्रति किया जागरूक करते कलाकार। 
भिवानी। हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी तत्वावधान में हंस वाहिनी कला मंच के कलाकार भिवानी में 24 जनवरी से 8 मार्च तक अलग-अलग स्थानों व गांवों में नुक्कड़ नाटक करके लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में विद्या नगर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और लोगों को एड्स से बचाव बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डाॅ. रघुवीर शांडिल्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डाॅ. शांडिल्य ने नाटक देखने आए लोगों को बताया कि सावधानी ही एड्स से बचाव है। कोई भी एचआईवी मरीज अपनी दवाई को बीच में न छोड़े व अपनी दवाई का पूरा कोर्स शत प्रतिशत अवश्य ले। अगर कोई भी मरीज दवाई को नियमित प्रकार से नहीं लेता है तो मरीज की बीमारी कम होने के बजाय बढ़ने लग जाती है। अगर किसी भी मरीज को दवाई व उसके शरीर के प्रति कोई भी समस्या महसूस होती है तो वह तुरंत संबंधित चिकित्सक से मिलकर परामर्श ले सकता है। अगर किसी को एड्स के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल करके सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से अभियान के तहत 31 जनवरी को जागृति काॅलोनी, एक फरवरी को राजीव काॅलोनी, दो को ऑटो मार्केट, तीन को लाजपत नगर, पांच को गांव खरक, छह को बामला, सात को कलिंगा, आठ को पावर ग्रिड निमड़ीवाली, नौ को मानहेरू, 10 को खानक, 12 को तोशाम, 13 को दांग, 15 को कुहाड़, 16 को देवराला, 17 को जूई में नुक्कड़ नाटक होगा। वहीं 19 को कैरू, 20 को लोहानी, 21 को गुरेरा, 22 को बड़वा, 23 को सिवानी वार्ड नंबर 5, 24 को मिरान, 26 को झुप्पा कलां, 27 को लोहारू, 28 को कुड़ल, 29 को सिंघानी तथा एक मार्च को ओबरा, दो को ढिगावा, तीन को बवानी खेड़ा, पांच को मुंढ़ाल खुर्द, छह को धनाना, सात को तिगड़ाना और आठ को बलियाली में लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed