{"_id":"671591f62598bff5b2081ae4","slug":"machine-not-repaired-in-civil-hospital-lab-even-after-two-weeks-tests-affected-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124633-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की लैब में दो सप्ताह बाद भी ठीक नहीं हुई मशीन, टेस्ट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की लैब में दो सप्ताह बाद भी ठीक नहीं हुई मशीन, टेस्ट प्रभावित
Mon, 21 Oct 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। मौसम बदलाव के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का संक्रमण बढ़ गया है। जिला नागरिक अस्पताल में भी रोजाना करीब डेढ़ सौ से दो सौ मरीजों की खून के नमूनों की जांच चिकित्सक सुझा रहे हैं। लेकिन नागरिक अस्पताल के लैब में कई जांच उपकरण खराब हैं, जिससे मरीजों की जांच रिपोर्ट तैयार करना भी प्रभावित हो रहा है। पिछले दो सप्ताह से काफी मरीजों की जांच रिपोर्ट ही लंबित हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर महंगे दामों पर लैब में टेस्ट कराने पर मजबूर होना पड़ता है।
जिला नागरिक अस्पताल की लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन बंद पड़ी है। इसके अलावा भी कई जांच मशीनें काफी पुरानी हैं, जिनमें तकनीकी खामी आ रही है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मौसम बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। डेंगू के भी जिले भर में 35 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कई मरीज तो निजी अस्पतालाें में भी उपचार पा रहे हैं। प्लेटलेट्स गिरने की वजह से मरीज भी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं, ऐसे मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड भी बना है, लेकिन लैब में मशीनों की वजह से मरीजों की रिपोर्ट लंबित रहने के कारण ठीक से उपचार भी नहीं मिल पा रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। लैब में भी मशीनों के संचालन संबंधी स्टाफ को हिदायतें दी गई हैं, अगर कोई दिक्कत है तो उसे भी तत्काल दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।