फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lord Parshuram ended the evil

भगवान परशुराम ने किया बुराई का अंत व दुष्टों का संहार : प्रदीप तायल

Tue, 29 Apr 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram ended the evil
लोहारू में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर यज्ञ में आहुति डालते चेयरमैन प्रदीप तायल व अन्य। 
लोहारू। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप तायल ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि उन्होंने समाज में बुराई का अंत और दुष्टों का संहार किया। वे परशुराम चौक पर अक्षय तृतीया के मौके पर ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के प्रधान कृष्ण टीके वाला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी डीईओ मान सिंह शर्मा, बार एसोसिएशन प्रधान राजेश भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान, व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले महासभा द्वारा हवन में आहुति डालकर विश्व मंगल की कामना की गई।
विज्ञापन

महासभा प्रधान कृष्ण टीके वाला और सचिव राजीव वत्स ने बताया कि महासभा की ओर से पिछले करीब 15 वर्षों से अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। महासभा द्वारा जहां सामाजिक हित में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं शहर में भगवान परशुराम चौक भी बनाया गया है। इसके अलावा भगवान परशुराम भवन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान प्रहलाद शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, पुरुषोत्तम लाल गौतम, बजरंग लाल, रामअवतार शर्मा, द्वारका प्रसाद, सुशील शर्मा, प्रवीण जोशी, ज्ञानेंद्र जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान परशुराम ने सर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया : राजेश भारद्वाज

तोशाम। ग्राम सचिवालय बुशान में मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मेहर चंद ने की। सबसे पहले आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष व्यक्तियों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजेश भारद्वाज व प्रधान नरेश शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सरपंच राजेश भारद्वाज पात्थराली ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के दस अवतारों में छठे अवतार है। जब जब राक्षसों ने पृथ्वी पर अनाचार व अत्याचार किए थे तब भगवान परशुराम ने राक्षसों का संहार किया था। भगवान परशुराम ने सभी वर्गों व धर्मों के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। इस दौरान जयसिंह कोच,ओमप्रकाश, प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच बीरसिहं, पूर्व सरपंच महान, सत्यवान शर्मा, प्रधान दलबीर, दुलीचंद, प्रेम ड्राइवर, बृजपाल फौजी, सतबीर शर्मा, जगदीश फौजी मौजूद थे।


परशुराम जयंती पर हुआ रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

भिवानी। सम्मान एक प्रयास समिति के संस्थापक व अध्यक्ष डाॅ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गांव मंढाणा में भगवान परशुराम जयंती पर रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कपिल शर्मा डायरेक्टर त्रिवेणी डेंटल भिवानी ने किया।




स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ गांव मंढाणा की बुजुर्ग महिला भरपाई उम्र 78 वर्ष एवं पुरुष मोतीराम उम्र 89 वर्ष और सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी अविवाहित बेटी पुष्पा व सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा अविवाहित बेटा अभिनव ने रिबन काटकर किया। समिति अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि गांव मंढाणा में भगवान परशुराम जयंती पर गांव स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 500 महिला, पुरुष एवं बच्चों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवा कर दिया है। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष अनिल परमार, महासचिव डॉ. नवनीत ढांडा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed