फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lord Jagannath Rath Yatra taken out in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

Mon, 08 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath Rath Yatra taken out in Bhiwani
भिवानी में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल शहर के लोग। 
भिवानी। शहर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधायक किरण चौधरी, वित्त मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़, विधायक घनश्याम सर्राफ, आप नेत्री इंदु शर्मा व रोहतक से पधारे चरणजीत सिंह खट्टर, कमांडर सुनील शर्मा, अनिल शर्मा ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। रथ यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेश अत्री ने अतिथियों काे अंगवस्त्र पहनाकर व प्रसाद देकर स्वागत किया। संत घनश्याम दास ने भगवान जगन्नाथ का पूजन कर रथ पर विराजमान किया। सीएमओ रघुवीर ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया। पुलिस मुस्तैद रही। बिजली निगम के अधिकारियों ने मार्ग में पढ़ने वाले बिजली के तारों को दुरुस्त कर रथ यात्रा के संचालन में सहयोग किया। जिला प्रशासन की तरफ से छबील लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाई गई।
विज्ञापन

रथ यात्रा में आनंद गर्ग, कृष्णा धोना, विकास, अनिल गौड़, रमेश शर्मा पचेरवाल, बलवीर सिंह, सुनील बॉक्सर, गोपाल सांवरिया, नरेंद्र नदिया, प्रवीण मोड, हेमंत शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श ब्राह्मण सभा ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा

भिवानी। शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दर्शन करने के लिए रविवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान आदर्श ब्राह्मण सभा ने भगवान जगन्नाथ यात्रा में पूजा-अर्चना की। सभा के प्रधान अधिवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करते हैं। कहा कि सभा के सभी सदस्यों व समाज के कल्याण के लिए उन्होंने पूजा-अर्चना की है। उन्होंने कहा कि छोटी काशी भिवानी में पिछले कई वर्षो से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान अनिल आसरि, आशुतोष शर्मा, भीम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed