{"_id":"67f186025a9e84d1640abddc","slug":"looted-194-lakh-rupees-from-the-jewelers-accountant-bhiwani-news-c-21-hsr1020-599533-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साइबर ठगों ने ज्वेलर के मुनीम से 1.94 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साइबर ठगों ने ज्वेलर के मुनीम से 1.94 लाख रुपये हड़पे
Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने शिवनगर के एक युवक से 1,94,915 रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में पारस ने बताया कि वह ज्वेलर की दुकान पर मुनीम के तौर पर कार्य करता है। उसकी टेलीग्राम आईडी पर 22 फरवरी को एक लिंक आया। उसे खोला तो एक एप खुला। इसमें मांगी गई जानकारी भरने पर मुझे एक टास्क दिया, जिसमें किसी भी प्रोडक्ट का मूल्य चुन कर सबमिट करना था। मैंने ऐसा किया तो मुझे पैसे मिले। इसी एप में एक अन्य ऑप्शन था, जिसके द्वारा 22 फरवरी को 1,000 रुपये मेरे दोस्त अनिल के बैंक के खाते में आ गए। फिर दूसरा टास्क दिया। उसे पूरा करने पर एप में कुल लाभ 10,961 रुपये दिखने लगा। इस राशि को निकालने के लिए ठगों ने 8,500 रुपये मांगे और कहा कि इसके बदले 20,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह आरोपियों कई बार में उससे 1,94,915 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
सिंचाई विभाग के कर्मी से 25,480 रुपये ठगे
सत्यानगर निवासी बादल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में सफाई कर्मचारी है। लगभग एक महीने पहले एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बैंक वालों ने कार्ड प्रोटेक्शन प्लान सर्विस शुरू कर दी। इसमें कार्ड का बीमा होता है। बीमे की एक किस्त 2,450 रुपए काटी गई। तीन अप्रैल को उसके मोबाइल पर कॉल आई। एक महिला ने कहा कि कहा कि आपने कार्ड प्रोटेक्शन प्लान सर्विस बंद करवाना चाहते हो तो एक ओटीपी बताना होगा। उसने सारी जानकारी लेकर कहा कि ओटीपी बताने से उसे रुपये मिलेंगे। ओटीपी बताने के बाद उसके खाते से 25,480 रुपये कटने का मैसेज आया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।