फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Long queues of patients are seen at the only medicine distribution centre of the medical college building

Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज भवन के एकमात्र दवा वितरण केंद्र पर लग रही मरीजों की लंबी लाइन

Wed, 30 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Long queues of patients are seen at the only medicine distribution centre of the medical college building
मेडिकल कॉलेज में दवाई के लिए लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित ओपीडी भवन में बिना औपचारिक उद्घाटन के ही चिकित्सकीय सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन पूरे भवन में केवल एक ही दवा वितरण केंद्र चालू होने के कारण मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। फार्मासिस्टों की कमी के चलते मरीजों को दवा लेने में भी देरी हो रही है जिससे वे सुरक्षाकर्मियों से भी उलझ रहे हैं।
विज्ञापन


नए ओपीडी भवन में चिकित्सकों की ओपीडी तीन मंजिलों पर संचालित हो रही है। ग्राउंड फ्लोर पर सामान्य रोग विशेषज्ञ, पंजीकरण केंद्र, खून की जांच और एकमात्र दवा वितरण केंद्र है। प्रथम तल पर हड्डी, नेत्र, स्त्री, त्वचा और मानसिक रोग विशेषज्ञों की ओपीडी चल रही है जबकि दूसरे तल पर ईएनटी, बाल रोग और ईसीजी जांच की सुविधा है।
विज्ञापन


हालांकि प्रत्येक तल पर औषधालय की व्यवस्था की गई है लेकिन ये सभी फिलहाल बंद पड़े हैं। ऐसे में सभी मरीजों को एक ही केंद्र से दवा लेनी पड़ रही है, जिससे सुबह से ही लंबी लाइनें लग जाती हैं। महिला और पुरुष मरीजों को भीड़ में धक्के खाते हुए दवा लेनी पड़ रही है। हालत यह है कि केंद्र पर फार्मासिस्टों की जगह इंटर्न दवा वितरण का काम कर रहे हैं जिससे पर्ची पढ़ने और दवा निकालने में अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नागरिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के 16 पद स्वीकृत हैं जिनमें से केवल 9 पद ही भरे गए हैं जबकि 7 पद खाली हैं। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि अगर भवन के तीनों तलों पर स्थित औषधालयों को शुरू कर दिया जाए तो मरीजों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।


इस संबंध में नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि फिलहाल ओपीडी भवन में सिविल अस्पताल की सेवाएं संचालित हो रही हैं। जैसे ही मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शुरू होगा स्टाफ की संख्या भी बढ़ेगी और सभी तलों पर औषधालय शुरू कर दिए जाएंगे। तब जाकर मरीजों को मौजूदा अव्यवस्था से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed