{"_id":"668c4027736bb73d1d05f4d4","slug":"lok-sabha-front-has-been-won-the-real-front-is-of-assembly-it-must-be-won-hooda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119871-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा का मोर्चा जीत लिया, असली मोर्चा विधानसभा का है, वो जरूर जीतना है : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा का मोर्चा जीत लिया, असली मोर्चा विधानसभा का है, वो जरूर जीतना है : हुड्डा
Tue, 09 Jul 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
भिवानी। कार्यकर्ता सम्मेलन में भिवानी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हरियाणा को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कांग्रेस की सरकार बनाने व हर वर्ग के हित में काम करने का वायदा किया। खास बात ये रही कि किरण के कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की, पर खुद को बंसीलाल का कायल बताया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज जो पसीना बहाया है वो चुनाव में रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा का मोर्चा जीत लिया, असली मोर्चा विधानसभा का है, वो जरूर जीतना है।
हुड्डा ने कहा कि हमारे समय में हरियाणा हर मामले में नंबर वन था और आज भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध में नंबर वन है, हरियाणा पूरी तरह से पिछड़ गया है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कुछ नहीं किया, केवल कर्जा साढ़े चार लाख करोड़ कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पेंशन 6 हजार, 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। हम दो लाख युवाओं को पक्की नौकरी देंगे। कर्मचारियों के लिए ओएसपी लागू कर खिलाड़ियों के लिए पदक लाओ पद पाओ योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी बंसीलाल का जिला है, वो हमारे विकास के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। संवाद