फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loharu's mobile dealer murdered

Bhiwani News: लोहारू के मोबाइल व्यापारी की हत्या

Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Loharu's mobile dealer murdered
लोहारू (भिवानी)। लोहारू के मोबाइल व्यापारी राजकुमार का लहूलुहान शव लोहारू-रेवाड़ी रेलमार्ग पर महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली के रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर मिला है। व्यापारी के बेटे नीरज की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बुधवार देर शाम व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना पर लोहारू व्यापार मंडल के अलावा सामाजिक संगठनों और कस्बे के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम कस्बे के व्यापारी राजकुमार लोहारू के उजाड़िया मंदिर गए हुए थे। इस दौरान उनके पास कोई फोन आया था और वह पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गए थे। राजकुमार अग्रवाल का फोन बाद में स्विच ऑफ हो गया था। शाम सात बजे तक जब राजकुमार घर नहीं पहुंचे तो भाई सुनील अग्रवाल, पुत्र नीरज अग्रवाल, राधाकृष्ण सहित अनेक लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी और लोहारू पुलिस थाने में भी गुमशुदगी की शिकायत दे डाली।
विज्ञापन

बताते हैं बाद में राजकुमार अग्रवाल ने अपने बेटे नीरज को रात को करीब साढ़े नौ बजे फोन किया और रोते-रोते तीन चार लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की बात बताई। इस दौरान राजकुमार के मोबाइल की लोकेशन मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। तब तक जीआरपी महेंद्रगढ़ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। रेलगाड़ी की पटरियों पर लहूलुहान पड़े शव को जीआरपी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ के अस्पताल में पहुंचा दिया। बुधवार दोपहर बाद कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन फोन कॉल में रो-रो कर आपबीती बताता रहा राजकुमार

रात करीब साढ़े नौ बजे बेटे नीरज के पास राजकुमार अग्रवाल की तीन कॉल आई और आपबीती सुनाता रहा। कहा कि तीन चार लोग हैं उसे मारना चाहते हैं। लगता है वह पाली रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर लाए हैं। ये मुझे मार रहे हैं।
-------

हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया है, शीघ्र पकड़ लेंगे दोषी : एसएचओ

लोहारू के थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि नीरज अग्रवाल की शिकायत पर तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ के हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है। बीती रात को परिजनों ने राजकुमार अग्रवाल की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। बहरहाल पुलिस हत्या के एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

------------

घटना पर लोगों ने जताया रोष

राजकुमार अग्रवाल की मौत के मामले में विजय बंसल टैनी भिवानी, लोहारू व्यापार मंडल के प्रधान धनपत सैनी, सचिव संजय खंडेलवाल, जगदीश जायलवाल, कैलाश जिंदल, राधाकृष्ण, महेश गोपालवासिया, राजेश केडिया, महावीर मातनहेलिया, पवन डालमिया सहित लोहारू व्यापार मंडल के लोगों ने रोष जाहिर करते हुए मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed