फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loharu railway station will be rejuvenated, the premises will be decorated with LED lighting and solar plant.

Bhiwani News: लोहारू रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एलईडी लाइटिंग और सोलर प्लांट से सजेगा परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Loharu railway station will be rejuvenated, the premises will be decorated with LED lighting and solar plant.
लोहारू रेलवे जंक्शन पर चल रहा विकास का काम।
भिवानी। उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के लोहारू रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेजी से हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 16.27 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत स्टेशन को एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा और ऊर्जा बचत के लिए सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यात्रियों को एक आकर्षक और आधुनिक स्टेशन का अनुभव मिलेगा। स्टेशन भवन का नवीनीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार और परिसर का सौंदर्यीकरण इस परियोजना के मुख्य बिंदु हैं। यात्रियों की आवाजाही के लिए प्रवेश और निकास के अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। बाउंड्रीवॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, दोपहिया व चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, नया बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम और टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण भी तेज रफ्तार से चल रहा है। अब तक करीब 13 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक लगाई जाएंगी। दीवारों पर स्थानीय कला को दर्शाते आर्टवर्क होंगे। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 5.36 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन परिसर को ऊर्जा-कुशल बनाने के लिए लगने वाला सोलर ऊर्जा प्लांट न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि बिजली की बचत में भी मदद करेगा। इस परियोजना से व्यापारियों को लाभ, स्थानीय कारीगरों और मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही पर्यटन, हस्तशिल्प और कला-संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्र की पहचान और लोकप्रियता और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed