फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loharu develop with 166 crore rupee

लोहारू हलके का 166 करोड़ से होगा विकास

Fri, 12 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 12 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
loharu develop with 166 crore rupee
कस्बे में आयोजित विकास यात्रा रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बहल समेत पूरे लोहारू विधानसभा क्षेत्र को 166 करोड़ रुपये की विकास कार्यों की सौगात दी।
विज्ञापन


सीएम ने रैली के आयोजक जेपी दलाल द्वारा रखी सभी 148 मांगों को मान लिया। सीएम ने कहा कि राजस्थान से सटे इस क्षेत्र में चाहे कुछ भी करना पड़े, लेकिन टेल तक पानी जरूर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


वीरवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित जनसभा में सीएम ने क्षेत्र में गिरते भू-जलस्तर पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 143 करोड़ रुपये खर्च कर लिट इरिगेशन सिस्टम को ठीक करवाया है। इसके अलावा पिछले साल टेल तक पानी पहुंचाने के लिए 133 करोड़ रुपये खर्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी बजट के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जवाहर लाल नेहरू कैनाल का पानी जूई, सिवानी या दूसरी नहरों तक लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा बारिश के पानी का संचय कर तालाबों को भरा जाएगा ताकि भूजल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा कि सरकार उनकी सुदृढ़ पंचायती राज और समाज की भलाई के लिए गरीब से गरीब व्यक्ति को आगे लाने के लिए दृढ़संकल्प है।
--
रैली में ये रखी गई थी सीएम के समक्ष मांग
भाजपा नेता जेपी दलाल ने बहल को तहसील बनाने, सब ट्रेजरी बनाने, हलके की चारों मंडियों में शेड बनाने, लोहारू, सिवानी और बहल में बाईपास बनाने, सिवानी, लोहारू और कुड़ल में गर्ल्स कॉलेज बनाने, लोहारू क्षेत्र की बंजर पंचायती भूमि पर सोलर प्लांट और उद्योग लगवाने, वाटर रिचार्ज के लिए तालाब बनाने, गाय के दूध से उत्पाद बनाने के लिए बड़ी यूनिट लगाने, फायर बिग्रेड की व्यवस्था करवाने, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, राजीव गांधी खेल परिसर को खेल नर्सरी बनाने, एचआरडीएफ पांच साल पीछे और इस योजना का पैसा दिलाने, बहल और बड़वा में सीवरेज व्यवस्था करवाने जैसी मांगे रखी जिसे सीएम ने पूरा करने का आश्वासन दिया।


-
ये रहे रैली में उपस्थित
रैली में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, मार्केटिंग बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा अहलावत, सांसद धर्मवीर, जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, बहल के सरपंच गजानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश भोडूका, विजय शेखावत, मंडल प्रधान सूबे सिंह लाखलाण, रामवतार बंसल, नत्थूराम श्योराण, साधूराम पनिहार, आशीष दलाल सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed