फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lock-up dispensary inaugurated at Bhiwani railway junction

Bhiwani News: भिवानी रेलवे जंक्शन पर हुआ लॉक-अप औषधालय का शुभारंभ

Fri, 07 Feb 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lock-up dispensary inaugurated at Bhiwani railway junction
भिवानी। शुक्रवार को रेलवे जंक्शन पर लॉक-अप औषधालय का शुभारंभ किया गया। इससे रेलवे कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। कर्मचारियों की ओर से डिस्पेंसरी की पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बीकानेर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रमेश मांझी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिसार एडीएमओ डाॅ. विनीत कुमार व हिसार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नवीन कुमार ने शिरकत की। रेलवे कर्मचारियों की मांग पर डिस्पेंसरी खुलवाने पर यूनियन ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर का आभार भी जताया।
विज्ञापन

नार्थ वेस्ट रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष शशी प्रकाश लोहान व हिसार शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने कहा कि भिवानी जंक्शन व आसपास के क्षेत्र मेंं कार्यरत्त, सेवानिवृत्त व उनके आश्रितों की संख्या दो हजार के करीब हैं। इनके लिए पूर्व में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ वेस्ट रेलवे इंप्लाइज यूनियन के पहले प्रयास में 2 हॉस्पिटल इंपैनल हुए, लेकिन वहा केवल आपातकालीन सुविधा ही मिलती थी। डिस्पेंसरी में सप्ताह में दो बार नियमित ओपीडी की सुविधा मिलेगी। डिस्पेंसरी का शुभारंभ करते हुए मुख्यअतिथि बीकानेर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रमेश मांझी ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी अधिक कुशलता से कार्य कर सकते हैं। यदि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिले तो उनकी उत्पादकता बढ़ती है और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर डिस्पेंसरी रेलवे कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी 24 घंटे कार्यरत रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डिस्पेंसरी त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी में रेलवे कर्मचारियों को टीकाकरण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed