फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Liquor contractor shot six bullets after entering the house

Bhiwani News: घर में घुसकर शराब ठेकेदार को मारी छह गोलियां

Tue, 20 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Liquor contractor shot six bullets after entering the house
भिवानी/हिसार। कस्बा बवानीखेड़ा के गांव बड़सी गुजरान में सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे घर में घुसकर छह बदमाशों ने शराब ठेकेदार सुरजीत (32) को छह गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हाे गए। इस दौरान एक हथियार मौके पर गिर गया। गंभीर हालत में ठेकेदार को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद ठेकेदार के शरीर से गोलियां निकाल दीं, अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं वारदात में शराब ठेकेदार के भाई की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल के भाई संदीप ने बताया कि सुरजीत के रोहतक जिले के सीसर और भिवानी जिले के गांव सागवान में शराब ठेके चल रहे हैं। रात करीब साढ़े दस बजे वह गांव में अपने दोस्त सोनू के घर मिलने गया था। इसी दौरान एक कार में छह युवक आए और घर में घुस गए। युवकों ने सोनू को साइड में हटने की बात कही और सुरजीत पर कई राउंड फायर कर दिए। सुरजीत के हाथ, पेट, जांघ और पैर में करीब छह गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हिसार के निजी अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि सुरजीत पर गोलियां किसने और क्यों चलाई। कयास यहीं लगाए जा रहे हैं कि शराब ठेकों को लेकर फायरिंग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वही गांव बड़सी गुजरान के सरपंच रतन सिंह ने बताया कि देर रात को फायरिंग की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले हैं, जिनमें हमलावरों की गाड़ी नजर आई है, जबकि हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं लग पाई है। ग्रामीणों को भी वारदात के बारे में कोई जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए की टीमें भी जांच में जुटी
शराब ठेकेदार पर घर के अंदर घुसकर की गई फायरिंग मामले में भिवानी सीआईए की दोनों टीमें भी जांच में जुटी हैं। सीआईए की टीम साइबर सेल की मदद से हमलावरों तक पहुंचने में लगी है। वहीं हमलावर जिस गाड़ी में आए थे, उसका भी पता किया जा रहा है।

शराब ठेकेदार के भाई संदीप की लिखित शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है। वहीं घायल का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
-श्रीभगवान, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article