फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Liquor being sent to Gujarat via courier seized, two accused arrested

Bhiwani News: कूरियर से गुजरात भेजी जा रही शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Liquor being sent to Gujarat via courier seized, two accused arrested
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने कूरियर के माध्यम से गुजरात शराब भेजने के मामले में मंगलवार को आरोपी वीरेंद्र उर्फ लालू निवासी लोहानी और रविंद्र उर्फ रॉबिन निवासी कलिंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 बोतल अंग्रेजी शराब और फर्जी बिल्टी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए द्वितीय के मुख्य सिपाही पवन कुमार गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी के दौरान बस अड्डा कलिंगा में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव में दो व्यक्ति शराब की पैकिंग कर फर्जी बिल्टी बनाकर शराब भेजने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर एक मकान में दबिश दी। वहां दो व्यक्तियों को अंग्रेजी शराब की पैकिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से 72 बोतल अंग्रेजी शराब तथा फर्जी बिल्टी बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वे ठेकों से शराब की पेटियां खरीदते थे और उन्हें दूसरी पेटियों में पैक कर कूरियर के माध्यम से गुजरात भेज देते थे। आरोपी वीरेंद्र शराब की पेटियों को वाहन में ले जाकर गुरुग्राम और बहादुरगढ़ से कूरियर करवाता था। शराब बेचने से प्राप्त राशि दोनों आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed