फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Light showers bring relief from humidity

Bhiwani News: हल्की फुहारों से उमस से मिली राहत

Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Light showers bring relief from humidity
औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के बीच गुजरते वाहन।
भिवानी। रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और दिनभर रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रहीं। इस वजह से सूर्यदेव के दर्शन पूरे दिन नहीं हुए और उमस भी पूरी तरह गायब रही। मौसम सुहावना होने से शहरवासियों को राहत मिली लेकिन बारिश की आशंका से ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


जलभराव वाले गांवों में ड्रेनों के किनारे टूटने का डर बना रहा। ग्रामीण कमजोर किनारों को मिट्टी डालकर मजबूत करने में जुटे हैं। पहले से ही जलभराव से जूझ रहे कई गांवों में बारिश का पानी मुश्किलें बढ़ा सकता है। यहां लगातार पानी निकासी के प्रयासों के बावजूद कई घर डूबे हैं, गलियों और रास्तों में पानी भरा है, जबकि खेतों में भी जलभराव बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्व चेतावनी के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। इस समय बारिश से फसलों को लाभ होगा, लेकिन जलभराव वाले इलाकों में परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन




शहर के बाजारों में भी दिखाई दी रौनक

मौसम सुहावना होने से रक्षाबंधन पर शहर के बाजारों में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली। हालांकि बारिश के बाद शहर की कुछ सड़कों पर पानी का ठहराव हो गया और गलियों में कीचड़ फैल गया। जिन जगहों पर पानी भरा, वहां संबंधित विभाग के कर्मचारी रुके हुए बरसाती चैनलों को खोलकर पानी निकासी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed