{"_id":"6a2daad903ef9013cb0e2c77","slug":"light-rain-exposes-the-reality-of-the-infrastructure-highways-turn-into-rivers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152528-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हल्की बारिश ने खोल दी व्यवस्थाओं की पोल, हाईवे बने दरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हल्की बारिश ने खोल दी व्यवस्थाओं की पोल, हाईवे बने दरिया
विज्ञापन
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर चिलिंग प्लांट के समीप जमा बरसाती पानी।
भिवानी। थोड़ी सी बारिश ने ही शहर में पानी निकासी के प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। शहर के हाईवे भी दरिया बन गए वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की निकासी का प्रबंध भी अधूरा दिखाई दिया। बरसाती पानी की निकासी के लिए मुख्य सड़कों पर बने चैनल अवरुद्ध पाए गए जिससे पानी का ठहराव हो गया। शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई थी जिसके बाद शहर के मुख्य मार्गों और हाईवे पर जलभराव देखने को मिला।
भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग पर जिला पुलिस अधीक्षक आवास और चिलिंग प्लांट के आगे जलभराव हुआ। रेलवे ओवरब्रिज से नीचे आने के बाद वाहनों को भी इस पानी के दरिया को पार करना पड़ा। कुछ समय पहले ही यहां सड़क का निर्माण हुआ था। भिवानी-हांसी मार्ग पर शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, ईएसआई अस्पताल और चिलिंग प्लांट गेट के बाहर भी बरसाती पानी का ठहराव हुआ। नगर परिषद भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य करा रहा है जिसमें बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग से चैनल भी बनाए गए हैं लेकिन सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ ऊंचा कर दिए जाने से मुख्य सड़क पर ही कई जगह पानी का ठहराव हो गया।
शहरवासियों का कहना है कि मानसून में स्थिति और गंभीर हो सकती है। जिन हिस्सों में बरसाती चैनल बनाए गए हैं वहां व्यवस्था ट्रायल में ही फेल नजर आई है।
इन हिस्सों में हुआ पानी का ठहराव
शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास, सेक्टर 13 मोड़, पुलिस अधीक्षक आवास, मेडिकल कॉलेज के बाहर, ईएसआई अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों पर, जिला कारागार के पास, हांसी रोड पर जलभराव हुआ। बासिया भवन के पास, बवानीखेड़ा बस स्टैंड के मुख्य गेट, बवानीखेड़ा नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित मैदान पूरी तरह से पानी से लबालब हो गए। इसके अलावा भी भिवानी शहर में करीब 35 से अधिक बिंदुओं पर पानी का ठहराव हुआ जिसकी निकासी कई घंटों बाद कराई गई।
विज्ञापन
मानसून से पहले बरसाती पानी की निकासी को लेकर प्रबंध अधूरे हैं तो फिर मानसून में शहर डूबने से कोई नहीं बचा पाएगा। जिन हिस्सों में बारिश का पानी चैनलों के जरिए मुख्य ड्रेन तक जाता है उसमें रुकावट बनी है। चैनलों की नियमित तौर पर कोई सफाई नहीं होती और ना ही इनकी जांच की जा रही है। यही वजह है कि एन वक्त पर ये बंद हो जाते हैं। -नरेश वर्मा शहरवासी
बरसाती पानी की निकासी के लिए संबंधित विभागों को अपनी हद में आने वाले सभी रास्तों पर व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। मानसून में तेज बारिश के दौरान तो मुख्य रास्ते भी दरिया बन जाएंगे। दिनोद गेट इसका बड़ा उदाहरण है जहां लाखों रुपये के बजट खर्च के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं है। -अमित शहरवासी
हांसी रोड पर नगर परिषद सुंदरीकरण का काम करा रहा है लेकिन बरसाती लाइन डाले जाने के बाद भी यहां मुख्य सड़क पर जगह-जगह पानी का ठहराव हो रहा है। बजट खर्च के बाद भी बरसाती पानी के ठहराव में तनिक भी सुधार नहीं है। ऐसे में सुंदरीकरण का क्या फायदा। -हर्ष शहरवासी
शहर में बरसाती नाले अभी से कचरे से अटे पड़े हैं। जिन जगहों पर बारिश के पानी की निकासी का चैनल बना है उसकी भी कोई सफाई तक नहीं हो पाई है। यही वजह है कि शहर के मुख्य घंटाघर चौक, नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के आगे भी जलभराव थोड़ी सी बारिश में हो जाता है। -सज्जन कुमार शहरवासी
भिवानी-हांसी रोड पर सुंदरीकरण का काम अभी चल रहा है। बरसाती पानी की निकासी के लिए यहां प्रबंध किए जा रहे हैं। जिन जगहों पर बारिश के पानी का ठहराव हो रहा है वे संबंधित हाईवे के दायरे में आती हैं। नगर परिषद के ठेकेदार को भी निरीक्षण कर जरूरी हिदायतें दी जाएंगी। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।