फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Light drizzle in Bhiwani in the morning and evening

Bhiwani News: भिवानी में सुबह और शाम हुई हल्की बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप

Sun, 04 Feb 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Light drizzle in Bhiwani in the morning and evening
​भिवानी में रविवार को हल्की बारिश के बाद सूर्य देव और बदलों के बीच कुछ इस तरह का नजारा बना। 
भिवानी। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार को सुबह और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि दिन में धूप खिली। सूर्य देव दिनभर बादलों के अंदर लुकाछिपी खेलते रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री बना रहा। धुंध से राहत मिलने के बाद तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में साढ़े सात लाख एकड़ में किसानों ने रबी सीजन की फसल बिजाई की है। किसानों को फरवरी में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ी। जिन इलाकों में बारिश ठीक हुई है, वहां अच्छी फसल की उम्मीद भी बनी है। हालांकि इस साल रबी फसल में किसी बीमारी का संक्रमण भी नहीं दिखा। पाले की मार भी फसलों पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारी भी अधिक उत्पादन की उम्मीद जता रहे हैं। रविवार सुबह धुंध का असर नहीं था। बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई थी। दोपहर को धूप खिली तो शाम तक हल्की फुहारें पड़ीं। शहर की सड़कों पर हल्की बूंदाबांदी से कीचड़ फैल गया। इससे फिसलन भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed