फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lift commissioned in District Court Advocate Chambers at a cost of Rs 16 lakh, ending a wait of one and a half decade

Bhiwani News: जिला न्यायालय अधिवक्ता चैंबर्स में 16 लाख की लागत से लिफ्ट शुरू, डेढ़ दशक का इंतजार खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lift commissioned in District Court Advocate Chambers at a cost of Rs 16 lakh, ending a wait of one and a half decade
जिला न्यायालय परिसर के अ​धिवक्ता चैंबर्स ए ब्लाक में नवनिर्मित लिफ्ट को बटन दबाकर चालू करते बार
भिवानी। करीब डेढ़ दशक लंबे इंतजार के बाद जिला न्यायालय अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में नई ऑटोमेटिक लिफ्ट शुरू हो गई है। जिला बार एसोसिएशन ने मद्रास की एक कंपनी से करीब 16 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट स्थापित कराई है जिसके बाद इसे जल्द ही अधिवक्ताओं के लिए समर्पित किया जाएगा। फिलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

करीब 700 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता वाली इस ऑटोमेटिक लिफ्ट में एक समय में आठ लोग सवार होकर आसानी से ऊपर-नीचे आ-जा सकेंगे। जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता चैंबर्स के खंड ‘ए’ में यह लिफ्ट लगाई गई है। जिला बार एसोसिएशन ने मद्रास की कंपनी से लिफ्ट स्थापना के लिए अनुबंध किया था। करीब दो माह तक कंपनी ने पहले फाउंडेशन तैयार करने और फिर मशीन स्थापित करने का कार्य किया। इसके बाद लिफ्ट का सफल परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में तीन खंडों में कुल 452 अधिवक्ता चैंबर्स बने हुए हैं। पहले अधिवक्ताओं और वादियों को प्रथम और द्वितीय तल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता था जिससे दिनभर कई बार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं। विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए यह कार्य काफी कठिन होता था लेकिन अब लिफ्ट लगने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में ए ब्लॉक में बने थे 222 अधिवक्ता चैंबर्स
जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए वर्ष 2004 में ए ब्लॉक का निर्माण हुआ था। इसमें शुरुआत में 222 अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स बनाए गए थे। इसके बाद बी ब्लॉक में 88 और सी ब्लॉक में 142 चैंबर्स बनाए गए। इस तरह तीनों ब्लॉकों में कुल 452 अधिवक्ता चैंबर्स हैं।



पिछले डेढ़ दशक से अधिवक्ताओं की लिफ्ट संचालन की प्रमुख मांग रही है। मैंने भी अपने चुनावी एजेंडे में इस मांग को शामिल किया था। मद्रास की कंपनी से नई लिफ्ट स्थापित कर दी है। जिसका परीक्षण भी सफल रहा है। मैंने अपना चुनावी वायदा पूरा कर अधिवक्ताओं के लिए नई लिफ्ट को समर्पित कर दिया है। - एडवोकेट संदीप तंवर, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed