{"_id":"673cc439de40b058fe0c20e5","slug":"library-dedicated-to-advocates-in-memory-of-rp-jain-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-125970-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आरपी जैन की स्मृति में अधिवक्ताओं को समर्पित की लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आरपी जैन की स्मृति में अधिवक्ताओं को समर्पित की लाइब्रेरी
Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
जिला बार सभागार में रिबन काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
भिवानी। जिला बार सभागार में जिला बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी जैन की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी निर्मला जैन ने लाइब्रेरी अधिवक्ताओं को समर्पित की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया ने शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने की।
जिला बार सभागार के नजदीक बनी लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान पहुंचने पर मुख्यअतिथि व अन्य न्यायाधीशों स्वागत का निर्मला जैन एवं प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी केवल एक स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान और विशेषज्ञता का स्रोत है। जो उन्हें न्यायिक प्रणाली में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में कानूनी किताबें, केस लॉ, और जर्नल्स होते हैं। जो अधिवक्ताओं को अपने क्षेत्र के कानून और न्यायिक प्रणाली को समझने और उसमें बदलावों को जानने में मदद करते हैं।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. आरपी जैन की धर्मपत्नी निर्मला जैन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में वर्ष 1946 से लेकर आज तक की किताबें मुहैया करवाई गई है। जिस पर एक करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की लागत आई है। प्रदेश भर में एक छत के नीचे इतनी बड़ी लाइब्रेरी की सुविधा कही नहीं हे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी निर्मला जैन द्वारा अधिवक्ताओं को ई-लाइब्रेरी मुहैया करवाई गई थी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरुचि अतरेजा सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रमजीत अरोड़ा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पाराशर, जिला जज फैमिली कोर्ट जसवीर सिंह सिद्धू, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष शर्मा, एसीजेएम जोगेंद्र सिंह, सीजेएम मीता कोहली, मजिस्ट्रेट सोहनलाल मलिक, मजिस्ट्रेट हार्दिक सचदेवा मौजूद रहे।