{"_id":"6851c312bc3116f49308e00d","slug":"left-parties-protest-against-israel-attacks-submit-memorandum-to-president-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-135642-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इस्राइल के हमलों के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इस्राइल के हमलों के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
ईरान पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य।
भिवानी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटियों ने इस्राइल द्वारा फिलिस्तीन और ईरान पर किए जा रहे हमलों के विरोध में मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी समर्थन पर सवाल उठाते हुए इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को नरसंहार करार दिया और इसे अविलंब बंद कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसे समाज कल्याण विभाग के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने प्राप्त किया। प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य सुखदेव पालुवास और सीपीआई जिला संयोजक फूल सिंह इंदौरा ने की। इस दौरान सीपीआईएमए जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल कुमार, महिला नेत्री संतोष देशवाल ने कहा कि इस्राइल का सैन्य अभियान बीते 20 महीनों से फिलिस्तीन की आम जनता पर कहर बनकर टूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक करीब 55 हजार नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।
वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इस्राइल ने ईरान पर भी एकतरफा हमला करते हुए वहां के सेना अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या की है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। इस अवसर पर माकपा नेता सज्जन कुमार सिंगला, चंद्रभान नाहलिया, रतन कुमार जिंदल, उपासना सिंह और रिटायर्ड कर्मचारी नेता राजबीर कादियान भी उपस्थित रहे।