{"_id":"6333380a062b9921bd468286","slug":"leakages-galore-in-city-contractors-not-getting-to-fix-bhiwani-news-hsr643100963","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लीकेज की भरमार, ठीक करने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लीकेज की भरमार, ठीक करने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। वहीं पेयजल लाइन के अंत तक पानी नहीं पहुंचने करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि ठेकेदारों ने भुगतान नहीं होने के कारण काम छोड़ रखा है। अभी ठीक नहीं हो सकती।
शहर में पेयजल लाइनों की लीकेज, वाटर टैंक निर्माण व नई लाइनों के फेर में व्यवस्था उलझ गई है। दरअसल शहर में इन दिनों लीकेज की भरमार है और उन्हें ठीक करने वाला कोई नहीं। शहरी क्षेत्र में 30 से अधिक लीकेज विभिन्न कॉलोनियों में हैं। जिस कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। इतना ही नहीं टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था भी ठप है। परेशान लोग अधिकारियों के फोन घनघना रहे है मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।
जनस्वास्थ्य विभाग में लीकेज ठीक करने का काम पिछले 10 दिन से पूरी तरह से बंद है। हालात ये है कि पानी की लीकेज हो या मशीनों की देखरेख, टैंकों का निर्माण या पेयजल लाइन का निर्माण सभी कार्य ठप है। काम अधर में लटकने के कारण लोग परेशान है और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। अधिकारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे है।
विज्ञापन
----------------
30 से अधिक लीकेज, व्यर्थ बह रहा लाखों लीटर पानी
शहर में फिलहाल 30 से अधिक स्थानों पर लीकेज की समस्या बनी है, जहां से हर रोज पेयजल सप्लाई के समय लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। शहर में ज्यादा समस्या पुराने शहर में है। शहर के रोहतक रोड नेशनल हाईवे, एमसी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, बीटीएम चौक क्षेत्र, बागकोठी कॉलोनी, भारत नगर, विद्यानगर, हनुमान ढाणी, हालुवास गेट, पटेल नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लीकेज की ज्यादा समस्या बनी है।
-------------
लीकेज की शिकायतें आई हैं। मगर ठेकेदारों ने पिछले 10 दिन से काम बिल्कुल ही छोड़ दिया है। इस कारण समस्या बनी है। पूरे हरियाणा में ही समस्या बनी है। जैसे ही ठेकेदार काम पर लौटेंगे, सबसे पहले लीकेज को ही ठीक करवाया जाएगा।
- कुनाल, कनिष्ट अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।