फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Leakage spoiled the taste of drinking water, four samples failed in the investigation of health department

Bhiwani News: लीकेज ने बिगाड़ा पीने के पानी का स्वाद, स्वास्थ्य विभाग की जांच में चार सैंपल फेल

Tue, 05 Dec 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Leakage spoiled the taste of drinking water, four samples failed in the investigation of health department
 घर के अंदर आया गंदा पानी।
भिवानी।
विज्ञापन

शहर में लाइनों की लीकेज ने पीने के पानी का स्वाद बिगाड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो दिन में लिए गए पानी के चार सैंपल फेल आए हैं। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में भी पानी के नमूनों की जांच में गुणवत्ता पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। शहरवासियों की भी गंदा पानी पीने से सेहत लगातार बिगड़ रही है। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पानी लाइनों की लीकेज को दुरुस्त कराने में जुटा है।
दिसंबर में अब तक दिनोद रोड की दुर्गा कालोनी और नुनसर मोहल्ला क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता सबसे अधिक खराब है। सीवरेज की समस्या पहले से ही शहर में विकट है। ऐसे में सर्दी के मौसम में लाइनों में लीकेज का होना गंदे पानी की आपूर्ति की वजह बन रहा है।
विज्ञापन

सीवरेज लीकेज की वजह से शहरी दायरे में रोजाना होने वाली पानी की आपूर्ति के दौरान घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जो पीने लायक नहीं है। इन दिनों पानी का रंग काला हो गया है और पानी से बदबू भी आती है। पूरी तरह से स्वच्छ दिखाई देने वाले पानी की गुणवत्ता भी स्वास्थ्य विभाग की जांच की कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की खुद की लैब भी है। मगर इस लैब में अधिकतर सैंपल तो ग्रामीण क्षेत्र से ही आते हैं, जहां पहले से ही भूमिगत जल या फिर नहरी पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्र में सीवरेज नहीं है, ऐसे में इनके अंदर मिलावट की संभावनाएं बहुत कम रहती हैं। जबकि शहर में सीवरेज लाइन और पानी की लाइनों की आपस में काफी जगह क्रॉसिंग है। इसकी वजह से प्रेशर के साथ सीवरेज का गंदा पानी भी घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख सैंपल लिए सैंपल फेल
एक दिसंबर 45 02
दो दिसंबर 46 02
चार दिसंबर 42 रिपोर्ट बाकी

स्वास्थ्य विभाग रोजाना ही शहरी दायरे में पानी के सैंपल एकत्रित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पानी के सैंपलों की जांच करते हैं। इसी माह चार दिनों के अंदर पानी के चार सैंपल फेल आ चुके हैं। जिन हिस्सों में पीने का पानी खराब आ रहा है, उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाती है। इसके बाद संबंधित विभाग वहां इसकी जांच और रोकथाम के लिए कदम उठा रहे हैं।

-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।

शहर में लीकेज की समस्या का युद्ध स्तर पर समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन हिस्सों से लीकेज की सूचना या फिर गंदे पानी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच जांच कर रहे हैं। कई जगह तो काम चल रहा है, जल्द समाधान कराया जाएगा।
-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article