फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Launch of development projects worth 35 lakh in Parashuram Colony

Bhiwani News: परशुराम कॉलोनी में 35 लाख की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Launch of development projects worth 35 lakh in Parashuram Colony
नारियल फोड़कर गलियों का निर्माण शुरू करवाते विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिन
भिवानी। वार्ड नंबर-18 की परशुराम कॉलोनी में सोमवार को करीब 35 लाख रुपये की लागत से चार नई गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर कार्य शुरू कराया। इस दौरान पार्षद अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि शहर के प्रत्येक कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है। नई गलियों के निर्माण से कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियों के निर्माण से बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इससे कॉलोनी का स्वरूप भी बेहतर होगा।इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, जयबीर जांगड़ा, संजय, जोनी, प्यारेलाल, नौरंग, सुमन देवी, सुनीता, संतोष देवी, कमला, बिमला और योगिता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि परिषद शहर के सभी वार्डों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड-18 की जरूरतों को देखते हुए 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आने वाले समय में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा। पार्षद अनिल कुमार ने कार्य शुरू कराने पर विधायक और नगर परिषद प्रतिनिधि का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से गलियों के पक्का होने का इंतजार कर रहे थे। निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वह स्वयं मौके पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed