फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Last farewell given to Air Force Corporal Manjeet Kumar with military honors

Bhiwani News: सैनिक सम्मान के साथ वायुसेना में कॉर्पोरल मंजीत कुमार को दी अंतिम विदाई

Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Last farewell given to Air Force Corporal Manjeet Kumar with military honors
गांव बागनवाला में हवाई फायर कर शहीद मंजीत कुमार को अंतिम विदाई देती एयर फोर्स की टुकड़ी।
तोशाम(भिवानी)। गांव बागनवाला निवासी भारतीय वायुसेना में कॉर्पोरल मंजीत कुमार का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिरसा से एयर फोर्स की टुकड़ी ने हवाई फायर कर सैनिक को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान एयर वेटर एसोसिएशन भिवानी के साथ हमारा अपना फाउंडेशन के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश चौहान, एचईएसएल डेलीगेट तोशाम सूबेदार चांदवीर सिंह, जिला सैनिक बोर्ड भिवानी से वेलफेयर ऑफिसर अमित कुमार, राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट से पूर्व वायु सैनिक नेत्रपाल भिवानी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। जिन्होंने अपने लाल को नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय वायुसेना में कॉर्पोरल मंजीत कुमार गुजरात के वडोदरा में एयर फोर्स स्टेशन दिशा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव बागनवाला में पहुंचा। जहां पर मंजीत कुमार का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत कुमार के परिवार में माता-पिता व एक छोटा भाई है। मंजीत की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वहीं दूसरी तरफ सैनिक के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन व स्थानीय नेता नहीं पहुंचे, जिसके चलते ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में रोष भी दिखा।


राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट से पूर्व वायु सैनिक नेत्रपाल भिवानी व हमारा अपना फाउंडेशन के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि सैनिकों की बदौलत आज पूरा देश चैन की नींद सोता है। एक सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करता है। उनका बलिदान युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed