फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Last date for online application under Agneepath scheme is 22 March

Bhiwani News: अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च

Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Last date for online application under Agneepath scheme is 22 March
भिवानी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए युवा जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। यह बात चरखी दादरी भर्ती कार्यालय के कर्नल आनंद साकले ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए इस बार से दो नए नियम हैं। इस बार से अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी पद का नाम अग्निवीर कार्यालय सहायक, एसकेटी होगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा। इसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण-द्वितीय के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे। इस बार से शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा।
विज्ञापन

अनुकूलनशीलता परीक्षण उन उम्मीदवारों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों को अपनाने में सक्षम हैं। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति होगी। आईटीआई योग्य उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि वो अग्निवीर तकनीकी के लिए आवेदन करें ताकि बोनस अंकों का फायदा मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed