फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Last date for online application for sports nurseries today

Bhiwani News: खेल नर्सरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज

Fri, 15 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 15 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Last date for online application for sports nurseries today
भिवानी। खेल विभाग द्वारा जिले में खेल नर्सरियां खोलने के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन खेल नर्सरियों में ओलम्पिक, एशियन और कॉमन वेल्थ खेलों के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां करवाई जाएंगी। इच्छुक सरकारी व निजी खेल नर्सरी एवं ग्राम पंचायत खेल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि खेल विभाग की खेल नर्सरी योजना अनुसार प्रदेश में खेलो को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। सरकार की ओर से खेल नर्सरी योजना के तहत राज्य में एक हजार खेल नर्सरियां सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानो, निजी खेल संस्थानों तथा ग्राम पंचायतों को अलाट की जानी है। खेल नर्सरियां प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से 31 जनवरी तक चलाई जाएंगी। खेल नर्सरियों का आवंटन शैक्षणिक सत्र के आरंभ में वर्ष में केवल एक बार ही किया जाएगा। आवेदक संस्था के पास खेल विशेष का आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल उपकरण व उसी खेल का योग्य प्रशिक्षक तथा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल नर्सरियों के आवेदन बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह खेल नर्सरियां केवल उन्हीं खेलों की खोली जाएंगी, जो खेल ओलम्पिक, एशियन तथा कॉमन वैल्थ में शामिल हैं। खेल नर्सरी में चयनित होने वाले खिलाड़ियों कि आयु सीमा 8 से 19 वर्ष की होगी। प्रत्येक नर्सरी में 20 से 25 खिलाड़ी होने चाहिए तथा प्रतीक्षा सूची में 10 खिलाड़ी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed