फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   larva, dirty water, problam, bhiwani

नलों से घरों में पहुंच रहा लारवा, जलघर के टैंकों में पनप रहे मच्छर

Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
larva, dirty water, problam, bhiwani
गंदा पानी - फोटो : फाइल फोटो
जन स्वास्थ्य विभाग ही घर-घर बीमारी बांट रहा है। दरअसल जन स्वास्थ्य विभाग के पानी के टैंकों में ही मच्छर पनप रहे हैं और सप्लाई के समय घरों में लारवा सप्लाई हो रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग टैंकों की जांच की बजाए घर-घर जांच अभियान चला रहा है और टंकियों में लारवा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस थमा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की दलील है कि विभाग ने अब सुपर क्लोरिनेशन शुरू की है और जल्द ही टैंकों की भी सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई के लिए बनाए क्लीयर वाटर टैंक में ही मच्छर पनप रहे हैं। सप्लाई के समय मच्छरों का लारवा घरों में सप्लाई हो रहा है। शहर के एमसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, हालुवास गेट के क्लीयर वाटर टैंकों का यह हाल है। विभाग घर-घर जाकर लोगों की टंकियों की जांच कर रहा है और लारवा मिलने पर नोटिस देकर चालान काट रहा है। अब तक एक सौ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन


टैंक में काला और गंदा पानी
एमसी कॉलोनी के टैंक में पानी भी बिल्कुल काला है। एमसी कॉलोनी में सप्लाई के समय यहीं पानी सप्लाई हो रहा है। कौंट रोड की कॉलोनियों में भी काला पानी सप्लाई की शिकायतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह ठहरा है पानी पनप रहे मच्छर बरसात के बाद शहर की लगभग हरेक कॉलोनी के खाली प्लॉटों में जलभराव है। खासकर सेक्टर, बावड़ी गेट क्षेत्र, विकास नगर, एमसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, दादरीऊ गेट क्षेत्र आदि अनेक क्षेत्रों के खाली प्लॉटों, गलियों में अब भी पानी जमा है। न जनस्वास्थ्य विभाग यह पानी निकासी की कोई व्यवस्था कर रहा है और न ही जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां दवा डलवाने की कोई व्यवस्था की।
तिन गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed