फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lado's face lit up when she saw Lakshmi coming into her account.

Bhiwani News: खाते में आई लक्ष्मी देख खिले लाडो के चेहरे

Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lado's face lit up when she saw Lakshmi coming into her account.
भिवानी। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जैसे ही महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक खाते में 2100 रुपये आने का मैसेज आया उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शुक्रवार दोपहर बाद जब राशि ट्रांसफर होने का संदेश आया तो महिलाएं भतेरी, माया देवी, कमला रानी और दीपिका सहित कई महिलाओं ने सरकार का धन्यवाद जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी पैसे खातों में पहुंच जाएंगे। आवेदन के दौरान लंबी प्रक्रिया और कई शर्तों को पूरा करने के बाद अब योजना का लाभ मिलना बड़ी राहत है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि यह राशि गृहस्थी चलाने में मददगार साबित होगी। बढ़ती महंगाई में परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है खासकर उन परिवारों के लिए जिनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपये से कम है। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए सहारा बनी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1,723 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है और जो दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र श्रेणी में आती हैं। अब तक 40,152 आवेदन विभाग को मिले हैं जिनमें से 40,051 की जांच मुख्यालय पर क्रीड द्वारा की जा चुकी है। इनमें से 18,740 महिलाएं योग्य पाई गई हैं। हालांकि कई महिलाओं को मूल निवास प्रमाणपत्र न बन पाने की वजह से आवेदन करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महिलाओं के लिए योजना की शर्तें अब भी चुनौती बनी हुई हैं। कई महिलाएं सास-ससुर से अलग रहती हैं और आपसी अनबन के कारण जरूरी दस्तावेज जुटाने में कठिनाई झेल रही हैं। क्रीड कार्यालय में रोजाना महिलाएं योजना से जुड़ी जानकारी लेने पहुंच रही हैं। पात्र महिलाओं का सत्यापन कार्य भी जारी है। जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गई है।



हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में महिलाओं के खातों में रुपये डाले गए हैं। अभी तक आए आवेदनों में जो महिलाएं योग्य पाई गई हैं सरकार द्वारा उनके खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अन्य महिलाओं के खातों में भी सरकार द्वारा जल्द ही राशि भेजी जाएगी। -हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, पीपीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed