फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lado Laxmi applications have caused problems, with the Saral Seva portal down for two days.

Bhiwani News: लाडो लक्ष्मी के आवेदनों ने बढ़ाई मुश्किलें, दो दिन से सरल सेवाओं का पोर्टल ठप

Sun, 28 Sep 2025 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi applications have caused problems, with the Saral Seva portal down for two days.
सरल केंद्र में लाडो लक्ष्मी योजना के फाॅर्म भरवाती महिलाएं। 
भिवानी। लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदनों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से सरल सेवाओं का पोर्टल ठप पड़ा है। अब तक भिवानी जिले में लाडो लक्ष्मी योजना में करीब दो हजार महिलाएं ही आवेदन कर पाई हैं जबकि 31 हजार महिलाएं पात्र हैं। कॉमन सर्विस सेंटरों पर भी पोर्टल ठप होने की वजह से आवेदनों के ढेर लगे हैं। जिन्हें ऑनलाइन किए जाने का काम भी बंद हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन होने की वजह से पोर्टल के सर्वर पर अचानक ही अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। जिसकी वजह से सरल सेवाओं के तहत सभी प्रकार की योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन का काम बंद हो गया है। पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। रिहायशी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण व आय प्रमाण पत्र सहित सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं। कॉमन सर्विस सेंटरों पर एक आवेदन के लिए भी डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। अगर सर्वर बीच में ठप हो गया तो आवेदन स्वीकृत भी नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से कॉमन सर्विस सेंटर संचालक भी मैनुअल कागजातों को केवल जमा करा रहे हैं। जिन्हें सर्वर ठीक होने पर ही ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं का कहना है कि एक तो दस्तावेजों की अनिवार्यता की वजह से परेशानी बढ़ रही है दूसरा पोर्टल पर आवेदन भी नहीं हो पा रहा है। मोबाइल पर एप के जरिए भी लाडो लक्ष्मी का आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रिहायशी प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया हुआ है। ये आवेदन भी सरल सेवा के जरिए ही ऑनलाइन बनवाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से पोर्टल पर अधिक दबाव बना है। हालांकि कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का कहना है कि जब भी कोई सरकारी योजना लॉन्च होती है तो इस तरह की दिक्कत बनती है। क्योंकि अचानक ही सर्वर पर अधिक दबाव बढ़ जाता है जिससे पोर्टल ठप होना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव सूचना एवं संसाधन विभाग में महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करा सकती है। अगर परिवार पहचान पत्र में किसी तरह की दिक्कत है तो भी उनका समाधान किया जा रहा है। मोबाइल फोन के जरिए एप पर भी महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन कर सकती हैं। फिलहाल सर्वर धीमा काम कर रहा है।
-हेमंत सैनी जोनल मैनेजर मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed