Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lack of sports facilities... how will the future Arjun be prepared

Bhiwani News: खेल सुविधाओं की कमी... कैसे तैयार होंगे भविष्य के अर्जुन

Mon, 16 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lack of sports facilities... how will the future Arjun be prepared
बवानीखेड़ा का खेल मैदान। 
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा तहसील को बने हुए 53 साल का समय हो चुका है। लेकिन कस्बे में खेल सुविधाएं शून्य हैं। ऐसे में भविष्य के अर्जुन कैसे तैयार होंगे, ये सवाल है कस्बे के लोगों का। कहने को तो कस्बे में खेल स्टेडियम हैं। इसमें से एक दादी गौरी खेल मैदान व दूसरा महर्षि वाल्मिकी खेल स्टेडियम। लेकिन दोनों के हालात बदहाल हैं। दादी गौरी खेल मैदान पर सुबह-शाम सैकड़ों युवा तीरंदाजी, दौड़, कुश्ती व कबड्डी का अभ्यास करते हैं। लेकिन खिलाड़ियों के पास सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन

दादी गौरी खेल मैदान की चहारदीवारी अधर में लटकी पड़ी है। लावारिस पशु मैदान के बीच में आराम फरमाते हैं। मैदान पर लाइटों की व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। खिलाड़ियों के बैठने व आराम करने के लिए प्रबंध नहीं है। यहीं हाल महर्षि वाल्मिकी स्टेडियम का है। जहां सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा अनाज मंडी के पास भी खाली पड़ी जमीन पर युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा खिलाड़ियों को मुहैया नहीं करवाई जा रही है। खिलाड़ी स्वयं के खर्च पर सुविधाओं का विस्तार करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को बवानीखेड़ा मांगे हक अभियान के तहत संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने युवाओं से बात की। इस दौरान खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ियों ने बताया कि कस्बे में उभरते खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम तक नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि बिना अस्त्र-शस्त्र भविष्य के अर्जुन कैसे तैयार होंगे। युवाओं की ये वर्षों पुरानी लंबित मांग है। लेकिन प्रशासन की तरफ से खेल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया है। विधानसभा बवानीखेड़ा से चुनाव जीत कर विधायक, मंत्री व संसदीय सचिव के पद तक भी पहुंचे। लेकिन युवाओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ। ये कहना है कस्बे के उभरते खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed