फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   labour die, fall in terris, pgi

वीडियो कॉल करते समय छत से गिरा मजदूर, पीजीआई में तोड़ा दम

Wed, 24 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
labour die, fall in terris, pgi
भिवानी। फोन चलते समय छत से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात साढ़े आठ बजे का है। पुलिस को दिए बयान में बिहार के जिला खगड़िया निवासी राजू ने बताया कि वह परिवार सहित दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते है। उसका पिता 40 वर्षीय बच्चन सिंह शहर में ही पल्लेदारी काम करता था। सोमवार रात को उसका पिता बच्चन सिंह छत पर फोन पर विडियो कॉल कर रहा था। अचानक ही वह छत से गिर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बीटीएम पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी प्रीतम रोहतक पीजीआई पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी प्रीतम ने बताया कि मृतक पांच बच्चों का पिता था। उसके बेटे राजू के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed