फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   labour die, accident, hospital

आंधी में बाइक सवार मजदूर पर गिरा था पेड़, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
labour die, accident, hospital
भिवानी। बाढड़ा से झोझू मार्ग पर आंधी के कारण पेड़ गिरने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला मंगलवार दोपहर 12 बजे का है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली निवासी 30 वर्षीय सूरजपाल अपने परिवार सहित कस्बा ढिगावा मंडी में किराये के मकान में रहता था। वह रंग-पेंट का काम करता था। सूरजपाल की पत्नी वीरवती ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। मंगलवार दोपहर में उसका पति सूरजपाल बाइक पर किसी काम से झोझू जा रहा था। जब वह बाढड़ा से झोझू की ओर करीब डेढ़ किमी चला तो मौसम खराब हो गया। आंधी से उसके ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे बाढड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने मामले की सूचना बाढड़ा पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए करना पड़ा इंतजार
मृतक के साले सामपोल ने बताया कि वे पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए बुधवार सुबह आठ बजे आकर बैठे थे। मगर ड्यूटी चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए समय पर नहीं पहुंचे। पुलिसकर्मी और उन्होंने स्वयं चिकित्सक से संपर्क किया मगर चिकित्सक ने बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया। बुधवार में चिकित्सक अस्पताल में पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::
मृतक मजदूर की पत्नी वीरवती के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, बाढड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed